उत्तरी नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 45 मरे

35जोहान्सबर्ग। उत्तरी नाइजीरिया के मैडा गली के एक सब्जी बाजार में कल आत्मघाती हमले में 45 व्यक्तियों की मौत हो गई और अनेक व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी सेना के एक प्रवक्ता ने दी। दोनों आत्मघाती हमलावर स्कूली लड़कियां थीं। जिस स्थान पर हमला किया गया उसके निकट का क्षेत्र बोको हराम के प्रभाव वाला है। एडमाना राज्य की आपदा प्रबंधन एजेन्सी के अधिकारी ने मृतकों की संख्या 45 और घायलों की 30 होने की जानकारी दी है। मैडा गली पर जहां कल स्कूल की लड़कियों ने हमला किया ,नाइजीरिया की सेना ने 2015 में बोको हराम से लड़ाई के बाद कब्जा किया था। हमले के समय बाजार में चाय पीने गए एक ड्राइवर ने बताया कि कल प्रात: सब्जी बाजार के पास दो विस्फोट हुए। विस्फोट से बहुत से लोग घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

You might also like

Comments are closed.