कार से भी तेज चलती है यह साइकल

ऐरोवेलो कंपनी के इंजीनियर्स ने इंसानी ताकत से चलने वाला दुनिया का सबसे तेज वाहन बनाया है। यह एक साइकल है जिसे 143 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा सकता है। यह साइकल बनाई है। इसे साइकल चालक आधी लेटी हुई अवस्था में चलाता है जो बहुत आरामदायक है। साइकल का आकार एयरोडाइनमिक है जो रफ्तार बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करता है। यूं तो पूरी बॉडी बंद है लेकिन अंदर दो कैमरे लगे हैं जिनसे ड्राइवर बाहर का हर नजारा देख सकता है। मॉनिटर्स पर स्पीड और बाकी सारी सूचनाएं भी आती रहती हैं। सामान्य साइकल से इस बाइक के पहिए तीन गुना ज्यादा तेज घूमते हैं। कार्बन फाइबर की बनी यह साइकल बहुत हल्की और तेज है। कार्बन फाइबर की यह बाइक दोपहिया वाहनों की दुनिया में क्रांति कर सकती है।

You might also like

Comments are closed.