पीएमओ कर्मचारियों को 1.1 मिलीयन डॉलर लौटाने होंगे

news-18
औटवा। लिबरल्स के चुनाव जीतने के पश्चात जस्टीन ट्रुडो के औटवा स्थित लगभग चार दर्जन राजनैतिक कर्मचारियों के आवागमन में करदाताओं के 1.1 मिलीयन डॉलर खर्च किए गए। प्रधानमंत्री के कार्यालय पांच कर्मचारियों के पुनर्वास का व्यय केवल 220,000 डॉलर बताया गया जिसमें से एक का आवागमन सेवा का खर्चा 127,000 डॉलर रहा। इसके लिए करदाताओं को प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड, डिजाईन, निर्माण और एडिट आदि का खर्चा 27,000 डॉलर करना पड़ा।
कंसरवेटिव सांसद ब्लेएन कालकीनस ने कहा कि लिबरलस सबूतों के आधार पर स्थानातंरण खर्चों में बहुत गड़बड़ी हैं, जिसका सरकार को पूर्ण ब्यौरा देना होगा। इसके जवाब में ट्रुडो ने कहा कि उनकी सरकार पूर्ण नियमों के साथ काम कर रही हैं, जो पिछली रुढ़ीवादी सरकार ने 2008 में जो नियम बनाए थे। जिसका पालन ही हमने किया हैं। ट्रुडो ने आगे कहा कि हमने यह नियम नहीं बनाए, हम तो उन्हीं नियमों का पालन कर रहे हैं।
इन खर्चों के अंतर्गत कर्मचारियों के अस्थाई निवास, उनका खाना खर्चा, आवागमन व्यय और घरेलू खर्चों को जोड़ा गया हैं, सरकार ने इन सभी खर्चों को साथ रखा हैं उन्हें पृथक नहीं किया। सरकारी हाऊस लीडर बारडीश चैगर ने हाऊस ऑफ कॉमनस में संबोधन दिया कि हमारी टीम ने कैनेडा के कई स्थानों पर समय समय पर गई और सरकारी वादों को पूरा करने के लिए प्रत्येक मध्यम वर्ग और उन लोगों से मिली जो कठिन मेहनत करके धन अर्जित करते हैं। जिसका अर्थ हैं कि कई लोग अपने अपने मूल स्थानों से उठकर औटवा के कई शहरों में रहने गए जिनपर भी किए गए खर्चों का नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लेकिन रुढ़ीवादियों ने इसे नहीं जोड़ा, कालकीनस ने कहा कि लिबरलस की सोच को नहीं दबाया जा सकता, बेरोजगारी बढ़ रही हैं जिससे परिवारों में और अधिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके लिए इन कर्मचारियों को भी अपने खर्चों पर लगाम रखने की सलाह दी गई।
पीएमओं की सूची में अन्य बड़े स्थानांतरण बिलों में कुछ निम्न हैं :
— शोध मंत्री नवदीप बेन्स का कार्यालय जिन्होंने अपने दो कर्मचारियों के आवागमन पर 150,000 डॉलर से अधिक खर्च किया।
— ग्लोबल अफेयर मंत्री स्टीफन डायन के कार्यालय में नो कर्मचारियों पर केवल 146,000 डॉलर व्यय हुए।
— पर्यावरण मंत्री कैथरीन मक्कीना के कार्यालय में चार कर्मचारियों पर 116,000 डॉलर से अधिक खर्च हुआ।
— न्याय अधिकारिकता मंत्री जॉडी विलसन – रेबॉल्ड के कार्यालय में छ: कर्मचारियों पर लगभग 114,000 डॉलर का वहन किया गया।
यूट्यूब वीडियो के लिए सरकार ने सात कर्मचारियों की नियुक्ति की, जिसमें उसके प्रोडक्शन आदि का कार्य शामिल किया गया, यह देखा गया कि पीसीओ कर्मचारियों की यात्राओं और अन्य संसाधनों पर 6,255 डॉलर का खर्च किया गया। इसी प्रकार सरकारी योजनाओं के फिल्म निर्माण पर भी अधिक खर्च किया गया।
You might also like

Comments are closed.