पील सीएएस कर्मचारियों ने की हड़ताल

news-3
मिसिसॉगा। यूनियन अधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर पील चिल्ड्रनÓस एड सोसाईटी (सीएएस) के कर्मचारी गत रविवार को दोपहर 12:01 बजे से हड़ताल पर चले गए। यूनियन ने बताया कि इस हड़ताल को लगभग 435 कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त हैं, जिसकी घोषणा पील सीएएस के प्रशासनिकों और कर्मचारियों के मध्य हुई वार्ता के असफल रहने के पश्चात की गई, दोनों तरफा से अंतिम निर्धारित बैठक के दौरान कोई भी समझौता नहीं हो पाया।
कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक इम्पलॉइज यूनियन (सीयुपीई) लोकल 4914 की अध्यक्षा सोनिया युंग ने कहा कि इसके लिए हमें और अधिक नहीं सुनना। हमारे लड़ाई केवल आर्थिक लाभ नहीं हैं, इसके अलावा हमें सुरक्षा, कार्य शर्तों के अनुसार और सम्मान भी मिलना चाहिए।
पील सीएएस सीएओ राव बेन्स ने इस प्रशन के प्रतिउत्तर में कहा कि हम अपने कर्मचारियों का बहुत अधिक सम्मान करते हैं, और उनके कार्यो का सदा आदर रखते हैं। हम अपने अनुबंधों के अनुसार इनका वार्षिक वेतन बढ़ा रहे हैं और इसके अलावा इन्हें मिलने वाले सभी अनुबंधित लाभ और कार्य शर्तों को भी पूर्ण कर रहे हैं।
इसके अलावा हमारा उददे्श्य आगामी समय के दौरान इन कर्मचारियों के साथ साथ इनके परिवार व बच्चों को भी अपनी लाभ प्रक्रिया में शामिल करना हैं।  हम इस बात पर भी अडीग हैं कि किसी भी नीति के अंतर्गत हम अपने वर्तमान कर्मचारियों के स्थान पर नए अनुभवी कर्मचारी रखने वाले हैं। कुछ इस प्रकार की गलत धारणाएं हमारे कर्मचारियों में फैला दी गई हैं।
You might also like

Comments are closed.