पील सीएएस की हड़ताल

news-4ब्रैम्पटन। पील चिल्ड्रनस एड सोसाईटी (सीएएस) पर बाल सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल अपने नौवें हफ्ते में प्रवेश कर गई हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने स्वीकार किया था कि वे अनुबंध पर दोबारा चर्चा करेगी। जोकि पील सीएएस और कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक इम्पलॉइज लोकल 4914 के मध्य होने वाले थी परन्तु यह वार्ता असफल रही, इस वार्ता के असफल रहने का मुख्य कारण मध्यस्थों के समझौते के नियमों में कोई बदलाव नहीं करना माना जा रहा हैं। पील सीएएस पर सीयुपीई के 435 सुरक्षा कर्मचारी, प्रशासनिक स्टाफ और अन्य निजी कर्मचारी शामिल हैं। जो अपनी मांगों के लिए इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। लोकल यूनियन की अध्यक्ष सोनिया युंग ने कहा कि कर्मचारियों के अंतिम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए समझौता टेबल पर आयोजित सभा में मध्यस्थों की उदासीनता पर अत्यधिक प्रशन उठाए गए। युंग ने अपने ईमेल द्वारा बताया कि श्रम मंत्रालय ने इस समझौते को लेकर कोई भी सुविधा जनक प्रस्ताव नहीं दिया। जिसके कारण सभी कर्मचारी उनसे नाराज हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावों के चयन के लिए हमें बाध्य किया जा रहा हैं। जबकि हमारे द्वारा वर्कलोड को कम करना और कार्य मूल्यांकन मुद्दों पर समझौते की मांग थी। अधिक कार्यभार के कारण बच्चों के कामों में गड़बड़ी होने की संभावना रहती हैं। जिसके कारण ही यूनियन के साथ हमारा विवाद बना हुआ हैं।

 

You might also like

Comments are closed.