भारतीय व्यापारियों को पसंद है मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन : सांसद बेन्स

news-local-25मिसिसॉगा। शोध, विज्ञान व आर्थिक विकास मंत्री नवदीप बेन्स जोकि अभी कुछ दिन पूर्व ही अपनी दक्षिण एशियन कंट्री यात्रा लौटे है। उन्होंने अपनी भारत यात्रा को सबसे सफल व्यापारिक यात्रा बताते हुए कहा कि भारतीय व्यापारी तीन कारणों से मिसिसॉगा और ब्रैम्पटनक को बहुत खास मानते हैं पहले कारण में उन्होंने इसे ‘सीक्रेट सॉस’ का नाम दिया, जबकि अन्य दो कारण : सूचना और कम्युनिकेशन टैक्रॉलोजिस (आईसीटी) कोरिडोर के कारण ये शहर भारतीय निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बेन्स ने दिल्ली की खराब जलवायु पर भी चर्चा की, बेन्स ने बताया कि दोनों देशों के सरकारी सदस्यों ने उच्च स्तर पर इस यात्रा के उद्देश्य को और अधिक मजबूत बनाया, इसके अलावा बेन्स ने दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की भी यात्रा की। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य इस देश को निवेशकों का हब बनाना हैं, सूत्रों के अनुसार कैनेडा-इंडिया उद्योग 2015 में 8 बिलीयन डॉलर से अधिक हुआ। बेन्स ने आगे कहा कि कैनेडा भारतीय निवेशकों के लिए कई कारणों से नैचुरल फिट है। सबसे पहले यहां 1 मिलीयन से भी अधिक भारतीय बसे हुए है, इसके अलावा कैनेडा के इतिहास में भी भारतीयों का बहुत बड़ा हाथ है, इसके साथ साथ दोनों देशों में एक कॉमन भाषा अंग्रेजी चलती हैं, जिसके कारण दोनों देशों के लोग आसानी से एक दूसरे की बात समझ लेते है। पर्यावरण अस्थिरता पर बात करते हुए बेन्स ने कहा कि कैनेडा के मुकाबले भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल हैं, जिसके कारण यह शहर 17 साल पीछे चला गया है। बेन्स ने अपनी भारत यात्रा के दौरान कई प्रख्यात भारतीय हस्तियों से भी मिले, जिसमें रवि शंकर प्रसाद, हर्ष वर्धन आदि प्रमुख हैं इनके अलावा वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष आशीष कुमार चौहान से भी मिले। बेन्स ने अपनी यात्रा में यह भी घोषणा कि, की कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो भी अवश्य भारत यात्रा पर आएंगे, परन्तु अभी किसी तिथि की घोषणा नहीं की है।

इस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होना माना जा रहा है

– भारत का मध्यम वर्ग विकसित हो रहा है।
– प्रत्येक वर्ष 100,000 से अधिक छात्र भारत से कैनेडा शिक्षा ग्रहण करने आते है।
– कैनेडा-इंडिया उद्योग 2015 में 8 बिलीयन डॉलर से अधिक हुआ। यह बताता है कि इसके भविष्य में 30 प्रतिशत तक बढने की आशा है।
– 2015 में, ओंटेरियो प्रांत में 2.4 बिलीयन डॉलर का उद्योग हुआ।
– कैनेडा के पेंशन फंड ने 13 बिलीयन डॉलर का निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था में किया।
– पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कैनेडा-भारत के मध्य पंचवर्षीय ऊर्जा की डील की है।

 

You might also like

Comments are closed.