भारी विरोध के बावजूद हुई युरोपीय संधि पर 

कैनेडा-यूरोप में छाई खुशियां

औटवा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासनिक घोषणाओं के पश्चात भी कैनेडा-युरोपीय संघ के मुक्त व्यापार संघि के होने से दोनों देशों के कानून निर्माता बहुत प्रसन्न हुए। युरोपीय संसद में इस डील पर हुई व्यापार-विरोधी आवाजों के पश्चात भी इसके सहमति पर मत पड़े और यह डील अंत में फाइनल हो गई। जिसकी जीत पर दोनों देशों में व्यापारियों के मध्य एक नया उत्साह फैल गया हैं। यह डील स्ट्रासबरो, फ्रांस की विधानसभा में बहुत कम अंतर के साथ पारित हुआ। बताया जाता हैं कि यह डील बहुत लंबे समय से चल रही हैं, इसका पहला राउन्ड आठ वर्ष पहले चला था, जिसके पश्चात इस पर विरोधाभास बढ़ता ही गया और यह डील अब तक नहीं हो पाई। कैनेडा के संसद में भी इस डील पर गहन चर्चा हो चुकी हैं, जिसे अगामी महीनों में पारित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो द्वारा स्वयं इस डील पर नजर रखी जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय उद्योग मंत्री फ्रांसकॉईस – फिलीपी चैम्पेज ने कहा कि यह डील उचित समय पर हुई। इस समय कैनेडा को इस प्रकार की डील से बहुत अधिक लाभ मिलेगा, इसके अलावा इस डील से यहां के कर्मचारियों, उपभोक्ताओं और नए उद्योगों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। सूत्रों के अनुसार उद्योग जगत के लिए एक खुशखबरी यह हैं कि संयुक्त यूरोपीय संसद में संयुक्त यूरोप व कैनेडा के मध्य होने वाले व्यापार समझौते को लेकर चल रही चर्चा का सकारात्मक परिणाम आया हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले हफ्ते ट्रेड कमेटी द्वारा यह डील प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी और जिसे अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। डील होने के पश्चात अक्टूबर तक इस पर हस्ताक्षर होने की संभावना हैं। अभी इस डील को ईयु संसद में रेटीफीकेशन की आवश्यकता हैं, जिसे ट्रेड कमेटी ने 25-15 के अंतराल से पार कर लिया हैं और माना जा रहा हैं कि अगले माह तक इसे विधानसभा में भी मत मिल जाएगा। इस डील से यह भी माना जा रहा हैं कि दोनों देशों के मध्य 12 बिलीयन युरों का व्यापार होगा जिससे दोनों देशों की आर्थिक उन्नति को सहयोग मिलेगा और विकास की एक नई प्रथा आरंभ होगी। इसके अलावा दोनों देश पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर भी आपसी सहमति बनाएंगे। जिन मुद्दों पर अभी विश्व में चर्चा की भारी आवश्यकता हैं।
You might also like

Comments are closed.