सिंधु, साक्षी व दीपा करमाकर को 1-1 करोड़ देगी यूपी सरकार

SakshiMalik-29-08-2016-1472479445_storyimage

लखनऊ। रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता बैडिमंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्टिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली दीपा करमाकर को उत्तर प्रदेश सरकार एक-एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार देगी। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘लक्ष्मण’ व ‘रानी लक्ष्मीबाई’ पुरस्कार से खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में खेल कोटे के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक सिंघल से कहा कि वह खिलाड़ियों की भर्ती जल्द से जल्द कराएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 11 महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्‍कार और नौ पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान 2014-15 और वर्ष 2015-16 के लिए दिया गया। इसके अलावा रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के 10 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए से पुरस्कृत किया गया।

You might also like

Comments are closed.