बी.सी. पोर्ट विवाद को सुलझाने के लिए नई डील पर किया जा रहा हैं विचार

B.C. New deal being considered to resolve port dispute

टोरंटो। ब्रिटीश कोलम्बिया में लंबे समय से चल रहे पॉर्ट विवाद को सुलझााने के लिए नई डील पर विचार किया जा रहा हैं। लोन्गशॉर के कर्मचारी यूनियन और कर्मचारी संघों ने इस डील के लिए नए अनुबंध की बात को भी स्वीकार किया हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि की गई हैं कि अभी तक इस बारे में गत रविवार को कोई भी संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया हैं। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल लॉन्गशोर और वेयरहाऊस यूनियन कैनेडा और बीसी मारीटाईम कर्मचारी संघ ने भी बताया कि नई डील के अनुसार कैनेडा औद्योगिक संपर्क बोर्ड के सामने इस प्रस्ताव को रखा गया हैं और जल्द ही इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की जाएंगी।

जानकारों के अनुसार गत 13 दिनों से 30 से अधिक तटों पर कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के हड़ताल पर जाने से कार्य रुका हुआ हैं और बहुत अधिक परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, विशेष रुप से जहाज द्वारा आवा-गमन के संबंधित व्यापारिक गतिविधियां संकट का सामना कर रही हैं। गोरतलब है कि गत शुक्रवार को यूनियन द्वारा इस डील के संबंध में प्रस्तावित डील को अस्वीकार कर दिया गया था, जिसके बाद यह माना जा रहा था कि इस हड़ताल को समाप्त करने के लिए कोई भी नई चर्चा जल्द ही नहीं होगी। श्रममंत्री शीमस ओÓरोगन ने बताया कि शनिवार को इस संबंध में चर्चा को आगे बढ़ाया गया था, परंतु यूनियन सदस्यों के साथ समझौता नहीं होने के कारण इस डील को बीच में ही स्थगित करना पड़ा।

सूत्रों का यह भी मानना है कि यदि इस डील को आगे नहीं बढ़ाया गया तो भविष्य में जहाज संबंधी व्यापारिक गतिविधियों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा। केंद्रीय दबाव के कारण ब्रिटीश कोलम्बिया प्रीमियर डैनीयल स्मिथ, बिजनेस काउन्सिल ऑफ कैनेडा व कैनेडियन केंद्रीय स्वतंत्र व्यापार को इस डील को सफल बनाने के लिए कहा जा रहा हैं। माना जा रहा है कि यदि यह विवाद अधिक चलता है तो केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकार की विधान सभा में इस मुद्दें को उठा सकती हैं इसकी उचित डील पर कार्य करने के लिए अपनी शक्तियों का भी प्रयोग कर सकती हैं।

You might also like

Comments are closed.