‘आप’ नेता आशुतोष ने खुद माना राजनीति में नहीं हैं फिट

नई दिल्ली। आशुतोष गुप्ता पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए और आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। कहा जा रहा था कि आशुतोष दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या आशुतोष गुप्ता राजनीति के लिए उपयुक्त हैं? अब आशुतोष ने खुद इसका जवाब दे दिया है।

आशुतोष गुप्ता राजनीति को अपना लक्ष्य नहीं सिर्फ एक पड़ाव मानते हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ‘मुझे क्या पसंद है? लिखना या राजनीति। लेखन जीवन है, राजनीति एक पड़ाव। पत्रकार के तौर पर याद किया जाऊं, बस इतनी सी ख्वाहिश है। राजनीति में छल है, कपट है। आत्मा संकीर्ण होती है। लेखन आत्मा का विस्तार है। स्वयं से साक्षात्कार है। राजनीति में मैं अनफिट हूं।’

मंगलवार को आशुतोष की एक किताब का विमोचन होने जा रहा है। लेखन आशुतोष के लिए क्या मायने रखता है? वह बताते हैं, ‘लिखना आत्ममंथन है। खुद को और समाज को खोजना है। ‘मुखौटे का राजधर्म’ मेरी निजी यात्रा है। एक व्यक्ति और एक पत्रकार के तौर पर।’ आशुतोष की किताब का विमोचन आज हाल नं 8, प्रगति मैदान में शाम 4:20 बजे है। नामवर सिंह और शशिशेखर इस पर चर्चा करेंगे।

You might also like

Comments are closed.