हम गांधी के कहने पर रुके थे तो गद्दार क्यों : आजम

azam05गोवर्धन। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री आजम खां ने रविवार को एक और सुलगता बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम (मुस्लिम) धोती व लाठी वाले महात्मा गांधी की बातों पर विश्वास करके भारत में रुके थे, फिर भी हमें गद्दार कहते हो? बुरा नहीं लगेगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बादशाह संबोधित करते हुए कहा कि वे अपना सूट हमें दे देते, हम पहन लेते। नीलामी की क्या जरूरत थी?
नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को मथुरा जिले के गोवर्धन में स्वामी अधोक्षजानंद महाराज आश्रम में गोशाला का उद्घाटन करने आए थे। मीडिया से रूबरू आजम ने कहा कि नफरत की फसल मत बोओ, नफरत की खेती से देश खत्म हो जाएगा। जो कहते हैं पाकिस्तान चले जाओ, वो नवाज शरीफ से पूछें कि हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी आबादी को वह पनाह देगा।

You might also like

Comments are closed.