ब्रिटेन में अवैध तरीके से रहने वालों के खिलाफ अभियान, लाखों का जुर्माना

07_04_2015-britainillegarimmigrantsलंदन। ब्रिटेन ने देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। आव्रजन अधिकारी भारत और चीन के रेस्तराओं पर भी छापे मार रहे हैं। हर दिन औसतन 40 प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों के निशाने पर खासतौर से रेस्तरां, पेट्रोल पंप और गैराज हैं। यहां बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, काम करते हैं। ऐसे लोगों को नौकरी देने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। पकड़े जाने पर अवैध रूप से ब्रिटेन में रहने पर हर विदेशी को बीस हजार पाउंड (18.63 लाख रुपये) के हिसाब से आर्थिक दंड भरना पड़ता है। ऐसे लोगों में भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। ब्रिटेन के गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय, पाकिस्तानी और श्रीलंकाई रेस्तराओं पर एक मिलियन पाउंड (9.31 करोड़ रुपये) और चीन के रेस्टोरेंट पर तकरीबन पांच लाख पाउंड (4.65 करोड़ रुपये) जुर्माने की राशि बकाया है। पिछले पांच वर्षों में ऐसे लोगों की गिरफ्तारी दोगुनी हो गई है। ब्रिटेन में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशियों की संख्या में भी उछाल आया है।

You might also like

Comments are closed.