विज्ञान की तरह गीता की पढ़ाई भी जरूरी : रामदेव

Baba_Ramdev_36251421-300x266
रेवाड़ी । योग गुरू बाबा रामदेव ने स्कूलों में गीता पढ़ाने को अनिवार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गीता पढ़ाना पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष है। रामदेव ने गीता का महत्व बताते हुए कहा कि जिस तरह विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई सभी धर्मों के लोगों के लिए जरूरी है उसी तरह गीता की पढ़ाई जरूरी है।
इससे पहले भी स्कूलों में गीता पढ़ाने को अनिवार्य करने की बात कही गई थी। इसे लेकर विवाद भी होता रहा है। मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि इस तरह की बातें करना सांप्रदायिक उन्माद को फैलाता है। कुछ समय पूर्व मध्य प्रदेश सरकार ने मदरसों में गीता पढ़ाने का आदेश जारी किया था। लेकिन इसे लेकर जबरदस्त विरोध हुआ था। मुस्लिम संगठनों समेत कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि इस आदेश से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। राज्य सरकार ने विवाद बढ़ते देख इस आदेश को वापस ले लिया था।
रामदेव ने स्कूलों में गीता पढ़ाने को जरूरी बताते हुए एक बार फिर इस विवाद के हवा दी है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

You might also like

Comments are closed.