सैलानियों को पहाड़ों पर नहीं मिली ठंड, जल रही दिल्ली

नई दिल्ली। इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। चढ़ते पारे से पहाड़ भी तपने लगे हैं। इसका असर ग्लेशियरों पर साफ देखा जा सकता है। गंगोत्री ग्लेशियर के पिघलने से भागीरथी के जलस्तर में हुई 70 क्यूसेक की वृद्धि खतरे की घंटी बजा रही है। साथ ही जो पर्यटक पहाड़ों पर अपनी छुंिट्टयां मनाने गए हुए हैं उन्हें सिर्फ निराशा ही मिल रही है। ये तो रही पहाड़ी इलाकों की बात लेकिन अगर हम समतल की बात करें तो यहां भी हाल बेहाल है। पिछले कुछ दिनों से पारा 45 के पार जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाएं और सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
इधर, हिमाचल के उच पर्वतीय इलाके केलंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। हिमाचल में कुछ साल पहले की स्थिति यह थी कि जब पर्यटक मैक्लोडगंज, नड्डी आते थे तो गर्मी के दिनों में रात को रजाई की मांग करते थे। क्षेत्रवासियों का दावा होता था कि एसी व कूलर छोड़ो, हमारे यहां किसी होटल या घर में पंखे तक की जरूरत महसूस नहीं होती। लेकिन अब यहां आया पर्यटक पूछता है, आपके होटल के कमरों में एसी है या नहीं? इस गर्मी के चलते पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या में इस बार कमी आई है, लेकिन चारधाम यात्र पर कोई असर रही पड़ा है।
उत्तराखंड के पहाड़ों पर पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बीते 24 घंटों के दौरान गंगोत्री ग्लेशियर पिघलने से भागीरथी का जलस्तर 110 से बढक़र 180 क्यूसिक जा पहुंचा है। यदि आगे भी हालात ऐसे रहे तो आने वाले दिनों में पूरी भागीरथी घाटी खतरे की जद में आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी इस आशंका को और प्रबल कर रही है। उनका कहना है कि अभी मौसम में तबदीली के दूर-दूर तक आसार नहीं हैं। अपनी ठंडक के लिए मशहूर उत्तराखंड के श्रीनगर व रुडक़ी में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री, हरिद्वार के 39.3 डिग्री, कोटद्वार में 39.6 और देहरादून, रुद्रप्रयाग व पंतनगर में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल के उच पर्वतीय क्षेत्र केलंग में भी न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
गौरतलब है कि यहां आए दिन बर्फ पड़ती रहती है और सर्दियों में यह इलाका महीनों बर्फ से ढका रहता है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है। दिन के समय गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। राय में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू लू के थपेड़ों से परेशान है, तो कश्मीर में भी तापमान समान्य से कई डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है।

You might also like

Comments are closed.