मास्को में मेट्रो ट्रेन में आग लगी 47 घायल

7d811486588d4281959fe1fb2bdd6058मास्को- रूस की राजधानी मास्को में आज एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 47 लोग घायल हो गए हैं जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। रूस के आपात परिस्थिति मंत्रालय के प्रवक्ता विक्टर बिरयुकोव ने बताया कि दुर्घटना ओखोटनी रयाद और बिब्लियोटेका स्टेशनों के बीच स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर हुई।
ये दोनों स्टेशन मास्को मेट्रो के सबसे पुराने साकोलनीकेस्क लाइन पर स्थित हैं जो मास्को शहर के बीचों बीच गुजरती है। हादसे के कारण कुछ ट्रेनों को सुरंग में ही रोक देना पड़ा। लाइन पर छह स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं जबकि करीब साढ़े चार हजार लोगों को निकाला गया है। सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या बढने की आशंका है।

You might also like

Comments are closed.