रनवीर सिंह और अनुष्का के बीच अर्जुन ने कराई सुलह..

ranveer-singhमुंबई- पहले खबर यह थी कि अनुष्का और रनवीर सिंह के बीच अफेयर है फिर कुछ दिनों बाद ही ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो दोनों लगता है कि यादा दिन एक दूसरे से अलग नहीं रह सके तभी अब फिर से ये दोनों एकसाथ हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों की सुलह कराने में अर्जुन कपूर का हाथ है। हुआ यूं कि करण जौहर ने फिल्म की सफलता के लिए पार्टी रखी जिसमें रनवीर, दीपिका, अनुष्का, अर्जुन समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। अर्जुन कपूर ने अनुष्का और रनवीर सिंह के बीच सुलह कराने का जिम्मा उठाया।
पार्टी में मौजूद अनुष्का और रनवीर सिंह एकदम चुप्पी साधे हुए थे। तभी अर्जुन ने हल्की फुल्की बातें करना शुरू किया। वहीं बातों बातों में अनुष्का यह कह गई कि मेरी मेरे पहले को-स्टार के साथ कोई खटास नहीं है। मेरे को-स्टार के साथ हमेशा अछा रिश्ता रहा है चाहे वह रनवीर, अनुष्का, इमरान, कट्रीना, शाहरुख कोई भी हो सबसे मेरा रिश्ता बहुत अछा है।

You might also like

Comments are closed.