भारतीय रिकर्व महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में हारी

Bombayla-08-08-2016-1470596994_storyimage

रियो डि जिनेरियो, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम रविवार को रियो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में रूस से 4-5 से हारकर बाहर हो गई। दीपिका रानी, लक्ष्मीरानी मांझी और एल बोंबायला देवी की तिकड़ी ने रूस को कड़ी टक्कर दी। चार सेट के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटऑफ में रूस ने 25-23 से जीत दर्ज की।

भारतीय टीम पहला सेट 48-55 से हार गई लेकिन दूसरा सेट 53-52 से जीतकर वापसी की। तीसरे सेट में भारत ने 53-20 से बाजी मारी लेकिन रूसी लड़कियों ने चौथे सेट में 55-54 से जीत दर्ज करके मुकाबला शूटऑफ तक खिंचा।

शूटऑफ में हालांकि भारत के लिए बोंबायला ने पहले ही तीर पर सिर्फ सात अंक बनाए। बाद में लक्ष्मीरानी और दीपिका ने आठ-आठ का स्कोर किया। वहीं रूसी लड़कियों ने 10, 6, 9 का स्कोर किया था।

You might also like

Comments are closed.