जिया के एक्स बॉयफ्रेंड की हो गई थी सगाई

Actress-Jiah-Khan-1930516मुंबई- जिया खान का करियर भले ही छोटा-सा रहा, लेकिन उनके अफेयर्स की चर्चा खूब हुई। जिया के सूइसाइड की तमाम ऐंगल से जांच की जा रही है। निशब्द से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जिया खान का नाम उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भी लिंक हुआ था। जिया को उनके साथ कुछ पार्टीज में भी देखा गया था। गौरतलब है, प्रिंस लक्ष्यराज की सगाई मुंबई में बीती 13 मई को हुई थी। उड़ीसा के राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं निवृति कुमारी देव से उनकी सगाई हुई है। इस इवेंट में जिया ने शिरकत नहीं की थी। हालांकि, फिलहाल उनके नाम के साथ बीते जमाने के ऐक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जिया की लास्ट कॉल सूरज की ही थी और दोनों की आपस में करीब आधे घंटे बात हुई थी। इस बारे में पुलिस सूरज से बातचीत कर रही है।

 

You might also like

Comments are closed.