परिणीति को लगी चोट, सबको लगा मजाक!

ishqमुंबई- हाल ही में परिणीति के मुंह पर चोट लग गई, लेकिन टीम मेंबर्स को लगा कि वह कोई मजाक कर रही हैं। दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म हंसी तो फंसी की शूटिंग चल रही थी। इसमें उनके हाथ का क्लोजअप लेना था।
ऐसे में गलती से कैमरे का मैट बॉक्स उनके चेहरे पर साइड से लग गया। वह पास ही पड़े बेड पर गिर गईं। क्रू मेंबर्स को लगा कि परिणीति शायद मजाक कर रही हैं, लेकिन असल में उन्हें बहुत तेज चोट लगी थी। उनकी आंख के आसपास का एरिया सूज गया और नीला पड़ गया। चंद मिनट में परिणीति को ब्लीडिंग भी होने लगी। वह रो भी पड़ीं। इसके बाद परिणीति को कोल्ड कंप्रेस दिया गया, तब जाकर उन्हें राहत मिली। फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने शूटिंग फिर शुरू की। हालांकि, उनका फेस इस दौरान बिल्कुल ही नहीं दिखाया गया।अछी बात यह रही कि परिणीति का अगले दिन एक ही घंटे का शूट था। वहीं, परिणीती के चेहरे को ठीक होने में भी थोड़ा वक्त लगेगा।

You might also like

Comments are closed.