अमेरिकी संस्था भारत में खोलेगी दस विज्ञान केंद्र

वाशिंगटन,भारत में युवाओं की आविष्कार की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से एक अमेरिकी संस्था भारत में दस विज्ञान केंद्र स्पार्कलैब खोलने की योजना बना रही है।
वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में स्मिथ लेमेलसन सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ इनवेंशन एंड इनोवेशन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री [फिक्की] के साथ इस संबंध में एक समझौता किया। इन केंद्रों का संचालन निजी सार्वजनिक भागीदारी के तहत किया जाएगा। प्रारंभ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दस स्पार्कलैब खोली जाएंगी। इसके बाद लक्ष्य ऐसी 100 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क तैयार करने का है।
द लेमेलसन सेंटर का विश्वास है कि स्पार्कलैब भारत के युवाओं में अनुसंधान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देगा और अविष्काराकों की नई पीढी तैयार करेगा। उसका मानना है कि ये विज्ञान केंद्र भारत के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लेमेलसन सेंटर ने पहली स्पार्कलैब की स्थापना 2008 में नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री में की थी।

You might also like

Comments are closed.