प्रियंका को पछाड़ दीपिका बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

deepikap

 अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा से 2016 की एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का ताज छीन लिया है। दीपिका ने लोकप्रिय सूची में पहली बार यह ताज जीता है। इसे ब्रिटेन की ईस्टर्न आई समाचार पत्र सालाना तौर पर छापती है। दीपिका ने एक बयान में कहा, ”यह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आया लेकिन अलग अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब अलग अलग है। मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक बनावट नहीं है। आप जो हो उसके साथ सहज होना ही सेक्सी है। विश्वास सेक्सी है। मासूमियत और कोमलता सेक्सी है।’’ अभिनेत्री ‘‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’’ में वेन डीजल के साथ हॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं। प्रियंका ने लोकप्रिय सूची में यह ताज चार बार जीता था। वह इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। आलिया भट्ठ पहली बार शीर्ष 10 में आई हैं और उनका स्थान पांचवां है। अभिनेत्री निशा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं और फिर से सबसे सेक्सी टीवी स्टार बनीं। टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी को चौथा स्थान मिला। वर्ष 2016 संस्करण का लोकप्रिय वार्षिक चुनाव लाखों वोटों पर आधारित है जो दुनिया भर के लोगों ने दिया है। अन्य शीर्ष 10 में सनाया ईरानी (छठा स्थान) कैटरीना कैफ (सातवां स्थान), सोनम कपूर (आठवां स्थान), पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान (नौंवा स्थान) और गौहर खान (दसवां स्थान) शामिल हैं।

You might also like

Comments are closed.