पंजाब को आतंकवाद के दौर से निकालने वाले KPS गिल का निधन

पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का आज निधन हो गया। वह 82 साल के थे। गिल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। किडनी फेल हो जाने के चलते उनका निधन हो गया। वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पंजाब को आतंकवाद के दौर से निकालने में गिल की महती भूमिका रही थी। नक्सल समस्या से निपटने में वह छत्तीसगढ़ सरकार को भी सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। गिल देश के हॉकी संगठन के प्रमुख भी रहे हैं। 1990 के दशक में गिल ने पंजाब के डीजीपी पद पर रहते हुए अपने सख्त निर्णयों की बदौलत राज्य को आतंकवाद के दौर से निकाला था। वह दो बार पंजाब के डीजीपी रहे थे। उनके कार्यों को देखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मश्री और राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा था।

You might also like

Comments are closed.