पूर्व सरकारी कर्मचारियों की लॉबिंग पर हो नियंत्रण : ब्राउन

टोरंटो। ओंटेरियो प्रोगरेसिव कंजरवेटिव नेता पैट्रीक ब्राउन ने कहा कि पार्टी द्वारा यह वादा किया जाता हैं कि यदि वह सत्ता में आई तो पूर्व प्रांतीय सरकारी कर्मचारियों की राजनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण लाएंगी, जिसके कारण सरकारी स्टाफ द्वारा राजनीति में प्रवेश में कमी आईगी और उत्तम कर्मचारी अपने कार्यों में मन लगाएंगे न कि राजनीति की चमक-धमक देखकर इस ओर आकर्षित होंगे, उन्होंने कई उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे कई स्टाफ मैम्बरस ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने पदों से इस्तीफा देकर राजनीति को चुना और राजनीति को एक कंपनी का रुप दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि मायरनस जाकि पर्यावरण मंत्री ग्लेन मुरी के यहां पूर्व मुख्य स्टाफ थे ने टैसला में अपना कार्य छोड़कर इस कार्य को चुुना था। फ्रैन्की अब वीन की लिबरल ओंटेरियो में हैं, उन्होंने सरकार को एक कंपनी के रुप में बना दिया, जहां काम भी एक कंपनी की भांति नफा-नुकसान देखते हुए हो रहा हैं, न कि जनता की सेवा भावना देखते हुए। आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि अब लिबरलस टैसला शोरुम की वृद्धि पर पूरा ध्यान दे रही हैं, इस कारण से उन्होंने कहा कि लॉबींग प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार से इस प्रकार के लोग राजनीति में न आ सके और यहां केवल सेवा भाव से काम हो सके न कि लाभ हानि देखा जाएं। केवल देश हित के लाभ की बात हो न कि निजी लाभ की। इस प्रकार की सभ्यता का अंत होना चाहिए, जिसमें केवल लिबरलस की आंतरिक लोगों को निजी लाभ मिल रहा हैं, और लोगों का नुकसान हो रहा हैं।
You might also like

Comments are closed.