पर्यावरण मुद्दों पर हो चर्चा : पर्यावरण प्रमुख

ओंटेरियो के प्राकृतिक मंत्री ग्लेन मुरी ने कहा कि ग्रीनहाऊस गैस उर्त्सजन में की जाएं कटौती
कैनेडा को अपने ऊर्जा निर्माण में करना होगा बदलाव
औटवा। जल्द ही अपने पद से मुक्त होने वाले प्राकृतिक मंत्री ग्लेन मुरी ने ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए ऊर्जा संसाधनों में बदलाव के लिए अपनी सहमति दी हैं, जिसके पश्चात ही ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। पर्यावरण विषयों पर आयोजित सभा में सभी का यहीं मानना था कि प्राकृतिक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए न कि स्थानीय विवादों को लेकर समय की बर्बादी की जाएं, प्रिमीयर कैथलीन वीन के अनुसार ग्लेन मुरी पेमबीना संस्था के उच्च पद पर नियुक्ति के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं, इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं की। मुरी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें भी अपने इस फैसले से बहुत हैरानी महसूस हो रही हैं, जिसके लिए वह अगले वर्ष फिर से इससे जुड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुरी ने अपना पद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य नहीं करने के कारण छोड़ा, इसके अलावा कुछ आंतरिक कारणों सेभी मुरी का अपने पद से इस्तीफा देने का कारण हो सकता हैं, जिसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं।  एक साक्षात्कार में उन्होंने माना कि पाईपलाईनस और ऊर्जा संसाधनों में बदलाव के पश्चात ही नई योजनाओं पर विचार किया जा सकेगा। निर्माण कार्यों में होने वाले प्रदूषण पर भी नियंत्रण से इस प्रकार के उत्सर्जन में कमी की जा सकती हैं।
You might also like

Comments are closed.