रवांडा में राष्ट्रपति चुनाव में कागमे ने शानदार जीत दर्ज की

किगाली। पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के राष्ट्रपति पाउल कागमे ने करीब 98 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की है। आज चुनाव के आंशिक नतीजे घोषित किए गए। इस बात पर ज्यादा शक नहीं था कि 59 वर्षीय कागमे फिर से पूर्वी अफ्रीकी देश का नेतृत्व करेंगे। वह साल 1994 के नरसंहार के समाप्त होने के बाद से ही देश पर शासन कर रहे हैं। अभी तक 80 फीसदी मतों की गणना हुई है जिसमें कागमे ने करीब 54 लाख मत हासिल किए हैं जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी 50 फीसदी मतों से बहुत अधिक है।

You might also like

Comments are closed.