वॉन में मना 71वां स्वतंत्रता दिवस, एक सप्ताह तक फहराया जाएगा तिरंगा

टोरंटो। वॉन सिटी में वीकनेक्ट कम्युनिटी सर्विसेस ने एम्स के सहयोग से 71वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया। यहां यह समारोह पिछले तीन वर्षों से लगातार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसमें उत्साह व खुशी की बयार हर वर्ष से दोगुनी थी। इस समारोह में विविधता में एकता की झलक देखने को मिली। इसक मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुट करके सामाजिक व शक्ति का पहचान कराना। जिसमें वह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफल रहें। कार्यक्रम का संचालन राहुल पांडे व सैजल गज्जर द्वारा किया गया। वॉन सिटी हॉल में गत 12 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। माननीय मेयर मुरीजीय बेवीलका द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस  अवसर पर इंडियन कांसुलेट से देवीन्द्र पाल सिंह, मंत्री स्टीवन डेल डुका, सांसद डेब शौल्टज, एरिया काउन्सिलर मारलीयन लाफ्रेट,काउन्सिलर जिनो रोसाटी, प्रांतीय काउन्सिलर सुंदर सिंह, वीकनेक्ट कम्युनिटी सर्विसस की टीम के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाएं। प्रख्यात गायिका मुन्नी के मधुर गीतों और अफजल सुभानी के क्लासिकल को सुनकर सभी भाव विभोर हो गए। स्थल पर चारों ओर तिरंगे की छंटा देखने लायक थी। इस कार्यक्रम में तिरंगे के आकार में बने बर्फी व केक का भी लोगों ने मजा लिया। समारोह में आए सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वीकनेक्ट कम्युनिटी सर्विसस की जयश्री ने कहा कि अगले साल इससे भी ज्यदा जोरो शोर से कार्यक्रम किया जाएग। पिछले तीन वर्षों से इस कार्यक्रम को इतना अधिक सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। इस तीसरे ध्वजारोहण समारोह में हम यही आशा जताते हैं कि प्रतिवर्ष यह इससे भी अधिक उत्साह व प्रेम से मनाया जाएं। इस अवसर पर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कई संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्र में एक परेड भी निकाली गई व आए हुए गणमान्य लोगों ने परेड में भाग लिया। मेयर ने इस संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। 
संस्था के बारे में :
वीकनेक्ट कम्युनिटी एक निस्वार्थ कार्य करने वाली संस्था हैं। जिसमें सभी धर्मों के लोग बिना किसी हिचक के कार्य करते हैं। इसमें शामिल महिलाओं/कार्यकर्त्ताओं की टीम सांस्कृतिक सभ्यता के साथ सभी को एकसूत्र में बांधने का सदैव प्रयास करते है। कैनेडियन जीवन में रचबसकर भी लोग अपनी कला व संस्कृति को कभी भूले नहीं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य यहीं हैं कि युवा, महिलाएं, वृद्ध और साधारण आम लोग सभी इससे जुड़े , जिससे यह अपना संदेश पूरी दुनिया में फैला सके, यह समय समय पर कई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं जिससे समाज में शांति व एकता बनी रहें। टोरंटो और जीटीए में सामाजिक एकता व समृद्धि के लिए यह समय समय पर कई कार्यक्रम करते हैं। कैनेडा में किसी भी समस्या हेतु मदद या समर्थन के लिए आप इस संस्था से 416-301-1291 पर कॉल करके मिल सकते हैं।
You might also like

Comments are closed.