मैदान के हीरो का देश के असली हीरोज को सलाम

sachमुंबई। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उत्तराखंड त्रासदी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी निष्ठा से जुटे सेना के जवानों को सलाम किया है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने फेसबुक संदेश के जरिए अपनी बात कही।
सचिन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, कठिन परिस्थितियों में हमारी सेना के जवान पूरी निष्ठा से हजारों लोगों की जान बचाने में जुटी है, वे हमारे देश के असली हीरो हैं। मैं उन्हें उनकी हिम्मत और मेहनत के लिए सलाम करता हूं। भगवान उन परिवारों को हिम्मत और हौसला प्रदान करें जिन्होंने अपने चहेतों को खोया है। इन दुखद क्षणों में मेरे विचार उनके साथ हैं।

You might also like

Comments are closed.