एलजीबीटी अलग कंसरवेटिव पार्टी के लिए चाहती हैं सहयोग

कंजरवेटिव कार्यालय के अनुसार यह संस्था अपनी अलग पार्टी बनाकर एलजीबीटी समुदाय के अनेक कल्याण कारी कार्यों को पूरा करेगी, जिसके लिए उन्हें फंड की आवश्यकता है।
टोरंटो। एलजीबीटी कंजरवेटिव द्वारा अपनी नई घोषणा के अंतर्गत यह कहा गया कि अलग पार्टी होने से इस समुदाय का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा, गौरतलब हैं कि एलजीबीटी ऑरै नामक इस संस्था की स्थापना 2015 में हुई, जिसमें इस समुदाय के लोगों की मदद हेतु हर संभव  सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया, ग्रुप के उपाध्यक्ष रिक हॉल ने कहा कि इस ग्रुप के बहुत से सदस्यों को राजनीति का विशेष ज्ञान हैं और इसके लिए हम इस बार अपनी अलग राजनैतिक पार्टी बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंजरवेटिव ने 2016 में समलिंगी विवाह का मुद्दा उठाया था, और सबको कहा कि यह आवश्यक नहीं की स्त्री और पुरुष का विवाह संबंध ही उचित रहता हैं। इस ग्रुप ने कुछ समय में ही अपनी राजनैतिक पकड़ बहुत मजबूत की हैं और इसलिए इसे आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलना चाहिए। केवल लिंग के आधार पर सोचने वाले लोगों को करारा जवाब देने का समय आ गया हैं और यह भी बताना होगा कि हम भी अन्य कैनेडियनस की भांति उचित कार्य कर सकते हैं। यहां तक की देश भी चला सकते हैं। हॉल ने आगे कहा कि हमारे यह भी महत्वपूर्ण हैं कि अधिकतर राजनैतिक समुदाय हमारे साथ हैं, और इसलिए आर्थिक सहयोग मिलते ही हम अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।
You might also like

Comments are closed.