मां होने के नाते और ज्यादा सशक्त महसूस करती हूं: कैली क्लार्कसन

गायिका कैली क्लार्कसन ने कहा कि एक व्यक्ति के तौर पर वह आत्मविश्वास से भरी महसूस करती हैं लेकिन मां होने के नाते और ज्यादा सशक्त महसूस करती हैं। ग्रेमी पुरस्कार से सम्मानित गायिका ने कहा कि मां बनने के बाद वह और ज्यादा सेक्सी और समझदार होना भी महसूस कर रही हैं। क्लार्कसन ने रिफायनरी29 से कहा, ‘’मैं आत्मविश्वास से भरी लड़की हूं और हमेशा सेक्सी और समझदार रही हूं। लेकिन मां बनने के बाद आप अपनेआप से प्रभावित हो जाते हैं। यह सशक्त होने का अहसास है।’’ उनकी तीन वर्ष की बेटी और 18 महीने का बेटा है।

You might also like

Comments are closed.