प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं छोटे पर्दे पर वापसी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनीत टीवी शो ‘‘क्वांटिको’’ का तीसरा सीजन 26 अप्रैल से प्रसारित होगा। एबीसी सीरीज की इस नयी कड़ी में 35 वर्षीय अभिनेत्री एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस का ही किरदार निभाती नजर आयेंगी। प्रियंका ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा की। उन्होंने इस एक्शन ड्रामा में अपने फर्स्ट लुक की तस्वीरें भी साझा कीं।प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में एलेक्स पेरिश के रूप में वापसी कर रही हैं। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर शो का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था, “एलेक्स पेरिश इज बैक विद ‘क्वांटिको’ सीजन-3।” उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “और वह लौट आई है..आपके साथ इसे साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती. 26 अप्रैल ‘क्वांटिको’ सीजन-3..एलेक्स पेरिश की वापसी।” शो में प्रियंका एक बार फिर एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी. शो का तीसरा सीजन यहां फिल्माया गया है।

You might also like

Comments are closed.