दो अलग-अलग घरेलू हिंसा का शिकार हुई तीन महिलाएं : पुलिस

ब्रैम्पटन और मिसिसॉगा को पील पुलिस ने दी पूर्ण जानकारी, दोनों केसों के संदिग्धों को गिरफ्तार किया
टोरंटो। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रांत में दो अलग अलग घरेलू हिंसा की घटनाओं में तीन महिलाओं की मृत्यु का समाचार मिला, जिसमें पहली घटना ब्रैम्पटन में अरेबिया गेट के निकट स्टारहिल क्रेस. में हुई, रात्रि 10:45 बजे पील पुलिस कॉन्सटेबल को एक कॉल आया कि दो महिलाएं संकट में हैं, जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों महिलाएं वहां मृत पाई गई। अभी तक उनकी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं, लेकिन उनकी बॉडी को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया कि ये महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं और शायद इनकी मृत्यु का कारण भी यहीं हो सकता हैं। घर में मौजूद तीसरे व्यक्ति ने बताया कि इन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, परंतु उससे पूर्व ही इनकी मृत्यु हो गई। घर के चैथे सदस्य को इनकी मृत्यु का कारण मानते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आगे कहा कि इसी प्रकार की समान घटना मिसिसॉगा में हुई जिसमें एक महिला अपने ही घर में मृत पाई गई, और उसकी स्थिति देखते हुए भी यहीं अनुमान लगाया गया कि वह भी घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। इस संबंध में भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया हैं, जिससे पूछताछ चल रही हैं। व्रेट ने आगे बताया कि इस हिंसा में एक अव्यस्क पर भी अत्याचार की घटना सामने आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। घरेलू सदस्यों से पूछताछ में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी घरेलू सदस्य ने किया हैं या किसी बाहरी आदमी का काम हैं। पुलिस इन घटनाओं की सटीक जांच में जुटी हैं।
You might also like

Comments are closed.