ओंटेरियो सरकार की हाईवे स्पीड लीमिट की समीक्षा जारी की गई

टोरंटो। ओंटेरियो सरकार ने गत सप्ताह अपनी महत्वाकांशी हाईवे सिस्टम में बदलाव की योजना को सार्वजनिक किया, जिसके उपरांत परिवहन मंत्री का मानना हैं कि इस योजना के कार्यन्वित होने के पश्चात हाईवे में कैनेडियनस 120 किमी. प्रति घंटे से अपना वाहन चला सकेंगे, यह योजना सुरक्षा के नए मानकों को प्रस्तुत करेगा। गौरतलब है कि आधुनिक परिवहन प्रणाली को आरंभ करने के लिए 28.5 बिलीयन डॉलर के निवेश का अनुमान हैं। प्रीमियर डाग फोर्ड ने बरलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही प्रांत वासियों को और अधिक सुचारु परिवहन के साधन देने के लिए सरकार ने अपनी योजना बना ली हैं और जल्द ही इस पर कार्यन्वयण आरंभ हो जाएगा।
कैसे रफ्तार को सुनिश्चित किया गया? 
हैमीलटन की मक्मास्टर यूनिवर्सिटी के परिवहन अभियांत्रिकी प्रौफेसर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि किसी भी देश के यातायात को संचालित करने के लिए रफ्तार पर संयम रखना बेहद कारगर साबित होता हैं, तभी आप अपने देश की सड़कों पर रफ्तार के साथ सुरक्षित यातायात कर सकेंगे, इसकी लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं सड़कों का डिजाईन, जिस पर वाहन चलाकर उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होनें आगे कहा कि तीन प्रकार की स्पीड को देखा जाता हैं जिससे किसी भी सड़क की रफ्तार को सुनिश्चित किया जाता हैं। सबसे पहले ऑपरेटिंग स्पीड जिसके आधार पर यह देखा जाता हैं कि इस सड़क पर वाहनों को किस प्रकार से ऑपरेट किया जा सकता हैं। दूसरी स्पीड होती हैं पोस्टड स्पीड जिसमें यह देखा जाता हैं कि आप रफ्तार के कारण कितना विलंभ से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रभावों से भी सड़कों की स्पीड पर प्रभाव पड़ता हैं और यह आंका जा सकता हैं कि वह सड़क स्पीड़ के लिए कितनी उत्तम हैं।
ओंटैरियो में वर्तमान गति सीमा ?
सूत्रों के अनुसार अभी भी कैनेडा में हाईवे स्पीड सीमा कम हैं जबकि उत्तरी अमेरिका में अधिकतम गति सीमा 100 किमी./घंटा तक पहुंच गई हैं, जबकि कैनेडा में अधिकतम सीमा 80 और 90 किमी./घंटा पर ही अटकी हुई हैं, जिसका प्रमुख कारण यातायात की व्यवस्था का उचित प्रबंध नहीं बताया जा रहा हैं। बॉब निकोलस के अनुसार ओंटेरियो के परिवहन मंत्रालय द्वारा हाईवे 400, 401, 417 और क्वीन एलिजाबेथ वे पर गति सीमा को 70 माईल्स प्रति घंटा करने की कवायद जारी हैं।
कैनेडा में इससे पूर्व भी योजना पर कार्य हो चुका हैं :
वर्ष 2014 में ब्रिटीश कोलम्बिया में भी इस प्रकार से हाईवे के 33 सेक्शनों को इस प्रकार अधिक गति सीमा के लिए चुना गया था, यहां आप अपने वाहनों को 120 किमी./प्रति से चला सकते हैं और रफ्तार का आनंद उठा सकते हैं।
अलग-अलग न्यायाधिकार क्षेत्रों में नियमों में भिन्नता :
ज्ञात हो कि कैनेडा के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अधिकतम गति सीमाएं तय की गई हैं जिसके अनुसार प्रिंस एडवर्ड आईलैंड में अधिकतम गति सीमा 90 किमी./घंटा हैं वहीं बी.सी. में यह गति सीमा 120 किमी./घंटा हैं। इसी प्रकार अलग-अलग क्षेत्रों में यह गति सीमा भिन्न हैं जिसे व्यवस्थित करके उसे एक समान करना होगा तभी इस नई परिवहन प्रणाली का उपयुक्त प्रयोग हो सकेगा।
You might also like

Comments are closed.