एयर कैनेडा ने अपनी भारतीय वायु सेवाओं को पुन: प्रसारित किया

– आगामी 1 अक्टूबर से डेली टोरंटो-दिल्ली फ्लाईट्स का पुन: आरंभ
– 27 अक्टूबर से बोईंग 777 के साथ अतिरिक्त क्षमता के साथ आरंभ
– 1 अगस्त से वैनकुअर-दिल्ली फ्लाईटस का पुन: आरंभ
– 27 अक्टूबर से टोरंटो-मुंबई की सीजनल फ्लाईटस नियमित चालू होगी
मॉन्ट्रीयल। एयर कैनेडा ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 1 अक्टूबर, 2019 से नॉन-स्टॉप टोरंटो-दिल्ली फ्लाईटस ईस्टबाउन्ड और 3 अक्टूबर, 2019 से वेस्टबाउन्ड का पुन: आरंभ किया जा रहा है। सभी फ्लाईटस की टिकटें एप पर से या अपने ट्रेवल एजेंट के माध्यम से खरीद सकते है।
एयर कैनेडा के नेटवर्किंग प्लानिंग के उपाध्यक्ष मार्क गालारडो ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत अधिक प्रसन्नता हो रही है कि हम भारत के लिए जाने वाली सभी वायु सेवाओं को पहले की भांति आरंभ कर रहे हैं, पिछले कुछ माह से पाकिस्तान द्वारा अपने एयरस्पेस को बंद कर दिए जाने के पश्चात से भारत जाने वाली हवाई सेवाओं में बहुत अधिक परेशानी उत्पन्न हो रही थी, जिसके कारण लंबे रुट की हवाई यात्रा करके भारत में प्रवेश किया जा रहा था, जो यात्रियों को बहुत महंगा भी पड़ रहा था, परंतु अब सभी परेशानियां समाप्त हो गई हैं और पाकिस्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्रों को खोल दिया है। ज्ञात हो कि फरवरी में पाकिस्तानी आंतकवादियों द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिए जाने के पश्चात दोनों देशों में विवाद बहुत अधिक गहरा गया था, जिसके कारण पाकिस्तान ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस क्षेत्रों को बंद कर दिया था। परंतु अब स्थिति को सामान्य करने के लिए पाकिस्तान द्वारा अपने एयरस्पेस खोल दिए गए हैं जिसके कारण अब एयर कैनेडा ने भी अपने पुराने एयर मार्ग से ही जाने का निश्चय किया हैं। इस सुविधा के पुन: आरंभ होने से उत्तरी अमेरिका भी भारतीय शहरों के साथ आसानी से जुड़ गया है जिससे वहां की फ्लाईटस कैनेडा होते हुए भारत के दिल्ली, मुंबई आदि को फिर से जोड़ देगी और इन यात्राओं के पुन:आरंभ होने से छात्रों को विशेष राहत मिली, जिससे अब वे पुरानी लागतों पर ही अपने स्वदेश में जा सकते हैं अन्यथा उन्हें भारत जाने पर बहुत अधिक विचार करना पड़ रहा था। इन सेवाओं के लिए सभी योग्य नागरिक मान्य होंगे जिन्हें भारत या निकटवर्ती क्षेत्रों में जाना हो।

You might also like

Comments are closed.