मिलन टॉकीज में प्रियंका से रोमांस करेंगे शाहिद

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस कर सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि एकता कपूर मिलन टॉकीज नामक एक फिल्म बनाने जा रही है जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट शाहिद कपूर का चयन किया गया है। बताया जाता है कि पहले एकता यह फिल्म इमरान खान और प्रियंका को लेकर बनाना चाहती थी लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम के कारण इमरान ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
बताया जाता है कि इमरान ने विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में काम करने की वजह से एकता की फिल्म में काम करने से मना किया है और अब उनकी जगह शाहिद इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को तिग्माशु धूलिया निर्देशित करने वाले है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।
बताया जाता है कि तिग्मांशु अभी सैफ अली खान को लेकर बुलेट राजा बना रहे है और इसके बाद वह मिलन टॉकीज पर काम शरू कर सकते है। मिलन टॉकीज की शूटिंग लखनऊ और मुंबई में अक्टूबर से शरू की जा सकती है। प्रियंका और शाहिद इसके पूर्व कमीने, तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों मे एक साथ काम कर चुके हैं।

You might also like

Comments are closed.