वैंकूवर पहले नंबर से 14वें नंबर पर खिसका, बेस्ट सिटी का खिताब भी छिना

Vancouver_Canada_MBAवैंकूवर, वैंकूवर का दुनिया की बेस्ट सिटी का खिताब छिन गया है और बीते साल इस सूची में पहले नंबर पर रहने वाला वैंकूवर इस साल 14वें नंबर पर जा गिरा है। रेपूटेशन इंस्टीट्यूट, मैड्रिड, स्पेन के अनुसार वैंकूवर में बढ़ते अपराधों ने शहर की प्रतिष्ठा का काफी नुक्सान पहुंचाया है। वहीं कैनेडा की दूसरा शहर टोरंटो इस सूची में तेजी से आगे बढ़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
इस साल दुनिया का बेस्ट शहर सिडनी रहा है। सर्वे के अनुसार सिडनी ने हर तरह से सुधार दर्ज किया है। इस सूची में तीसरा कैनेडियन शहर मांट्रियाल रहा है जो कि 18वें नंबर पर रहा है। वहीं स्टाकहोम 3, वियना 4 और वेनिस 5वें नंबर पर रहा है। कंपनी ने जी8 देशों में 22 हजार ग्राहकों से बात कर ये सर्वे किया है।
इंस्टीट्यूट हर साल वार्षिक सर्वे में भरोसा, प्रतिष्ठा, सम्मान और लोगों की वहां पर रहने की इच्छा के पैमाने पर 100 शहरों की सूची तैयार करता है। शहरों के आर्थिक विकास को भी प्रमुख पैमाना बनाया जाता है। वहीं सुरक्षित माहौल, कुशल प्रशासन और साफ पर्यावरण को भी आंका जाता है।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर फर्नाडो पराडो का कहना है कि जो भी शहर अपने मानकों को बनाए रखते हैं, वे सूची में लगातार ऊपर बने रहते हैं। सूची में कायरो, नैरोबो, कराची, तेहरान और बगदाद सबसे आखिरी पांच शहरों में शामिल हुए हैं।

You might also like

Comments are closed.