नाइजीरिया में बम धमाकों में सौ मारे गए

लागोस। नाइजीरिया में आतंकी गुट बोको हराम ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया है। मंगलवार को तीन अलग-अलग कस्बों में बोको हराम ने कम से कम सौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मेदिगुरी शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो आत्मघाती हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। दोनों ही हमलों को महिलाओं ने अंजाम दिया। स्वास्थ्यकर्मी अबू मोदू ने बताया कि आतंकियों ने कुछ शवों को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में बोको हराम ने बोर्नो प्रांत में दो दमासक और अशिगर्ची कस्बे को अपना निशाना बनाया। दोनों ही जगहों पर आतंकियों ने पचास लोगों की जान ले ली। लोगों के कुछ घरों में आग भी लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकियों की संख्या सौ के करीब थी।

You might also like

Comments are closed.