बोइंग से भारत को मिला छठा समुद्री गश्ती विमान

वाशिंगटन। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत को छठवां पी-8 आइ समुद्री गश्ती विमान सौंप दिया है। भारत ने 2009 में आठ विमानों की खरीद के लिए करार किया था। इसमें से पांच की आपूर्ति हो चुकी है।

यह विमान भारतीय वायुसेना द्वारा पहले से इस्तेमाल किए जा रहे अन्य पांच विमानों के साथ शामिल होने के लिए नौसेना के वायु स्टेशन राजाली पहुंच चुका है। बाकी दो विमानों की आपूर्ति 2015 तक निर्धारित है। भारत में बोइंग के रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा मामलों के उपाध्यक्ष डेनिस स्वैंसन ने बताया, ‘भारत में पी-8आइ विमान का पहुंचना इस कार्यक्रम की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस साल की यह हमारी अंतिम आपूर्ति है।’ उन्होंने कहा कि यह नया पी-8 आइ विमान आगामी महीनों में परीक्षण उड़ान शुरू कर देगा। पी-8आइ विमानों में भारत में निर्मित ऐसे सिस्टम भी लगाए गए हैं जिन्हें देश की समुद्री गश्ती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।

You might also like

Comments are closed.