कैनेडा 150 समारोह के लिए कलाकार चार्ल्स पेचटर ने अपनी कलाकृतियां दान दी

ब्रैम्पटन। कैनेडा के आगामी 150 समारोह के लिए जहां एक तरफ देश अपनी तैयारियों में जुट गया हैं वही दूसरी ओर कलाकार चार्ल्स पेचटर जैसे लोग अपना सहयोग देकर इस वर्ष के कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार चार्ल्स द्वारा 150 समारोह हेतु अपनी बेशकीमती 56 कलाकृतियों को दान  देने की योजना बनाई हैं, जिसे पील आर्ट गैलरी, म्युजियम और अभिलेखागारों (पीएएमए) में लगाई जाएंगी। इस प्रदर्शनी में लोग उनकी महान कलाकृति द पेंट्ड फ्लैग का भी अवलोकन कर सकेंगे। जिसे आगामी प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। यह अभिलेखागार पीएएमए में अप्रैल माह में खोला जाएगा। जिसमें कैनेडा और प्रांत के 150वें जन्मदिवस के समारोह तक अनेक कार्यक्रम व प्रोग्राम किए जाएंगे।

You might also like

Comments are closed.