भारत से थे प्रिंस विलियम की मां डायना के वंशज, डीएनए टेस्ट से हुआ खुलासा

प्रिंस विलियम की लार के टेस्ट से यह बात साबित हुई है कि ब्रिटेन के राजवंश की सेकेंड लाइन भारत से संबंध रखती है। इस बात के खुलासे के बाद 30 साल के प्रिंस विलियम का भारत दौरा भी संभव है। अगर ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन जुलाई में अपनी पहली संतान के जन्म लेने के बाद भारत घूमने आए तो वह अपने परिजनों के बाद ऐसा करेंगे। इससे पहले उनके परिजन 1992 में भारत आए थे। प्रिंस डायना की भारत में ली गई एक तस्वीर बहुत प्रसिद्ध है। इसमें वह अकेले प्यार की निशानी समझी जाने वाले ताजमहल के सामने बैठी हुई हैं। तस्वीर में उनके पति नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि प्रिंस विलियम के भारत से जुड़े इस लिंक को बकिंघम पैलेस नकार सकता है। ऐसा ब्रिटिश राजतंत्र की देश में लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। प्रिंस विलियम का भारत से अनुवाशिंक संबंध उनकी ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट ग्रांडमदर एलिजा केवार्क से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
Comments are closed.