Toranto Crime News : तीन नाबालिग लड़कों को टोरंटो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Toranto Crime News : टोरंटो। टोरंटो पुलिस द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार शहर में विभिन्न कार चोरियों और डकैती संबंधित घटनाओं के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहली घटना इन लड़कों ने पिछले गुरुवार को अंजाम दी जिसमें इन्होंने नॉर्थ योर्क स्थिति एक आवास के निकट एक पीडि़त को डरा-धमकाकर उसकी कार छीन ली।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले एक लड़के ने उसे बंदूक की नोक पर उसकी गाड़ी से बाहर निकाला तभी दूसरे लड़के ने तुरंत आकर गाड़ी में घुसकर उसे स्टार्ट कर लिया, यहीं नहीं इन लड़कों ने पीडि़त से उसका नेकलस तक उतरवाकर अपनी शर्ट में बांधा और वहां से उसके वाहन में बैठकर भाग गए। पहली घटना की सफलता के बाद इन लड़कों ने शुक्रवार को 5 मई को वाघन स्थित हाईवे 7 के निकट अपनी अगली घटना को अंजाम दिया, इस घटना के दौरान इन लड़कों ने एक फार्मेसी पर खड़ी कार को चुरा लिया।
Read Also : अल्बर्टा : जंगल की आग से पीडि़तों को वित्तीय सहायता देगी राज्य सरकार
सूत्रों के अनुसार ये लड़के अवैध हथियारों के बल पर वाहनों को चुरा रहे थे और जहां मौका मिल रहा था वहीं लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे थे।। इन लड़कों की आयु क्रमश: 14, 15 और 17 हैं, जिसके कारण इन्हें फिलहाल छोटी अदालत में पेश किया जाएंगा जिसके पश्चात इनके अपराधों के अनुसार इन्हें सजा सुनाई जाएंगी। अभी पुलिस इनके विरुद्ध और अधिक सबूतों को जुटाने में लगी हुई हैं।
Comments are closed.