
Mississauga Budget 2023 : मिसिसॉगा। मिसिसॉगा काउन्सिल ने गत सोमवार को आगामी बजट के लिए विचार-विमर्श हेतु एक बैठक का आयोजन किया, इसमें अन्य विषयों पर चर्चा के साथ-साथ मेयर बोनी क्रोम्बी की वापसी पर भी गहन चर्चा की गई। ज्ञात हो कि स्ट्रॉन्ग मेयर प्रभाव में बिग टिकट आईटमों पर भी वर्ष 2024 की वित्तीय योजनाओं पर कार्य किया जाएंगा।
सिटी की आगामी योजना में प्रस्तावित 43 मिलीयन डॉलर (6.3 प्रतिशत) की कुल वृद्धि को सुनिश्चित किया जा सकता हैं। मिसिसॉगा के नागरिकों को वर्तमान में संपत्ति करों में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान रखा गया हैं। इसके साथ-साथ कुल घरेलू संपत्ति टैक्स में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मिसिसॉगा के नागरिकों को सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ अन्य प्रांतीय यूटीलिटी लागतों और सिटी के स्ट्रोमवाटर शुल्क आदि में भी बढ़ोत्तरी की संभावना बताई गई हैं।
सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ वर्ष 2023 में एक सामान्य परिवार को संपत्ति करों के रुप में 5000 डॉलर का भुगतान करना पड़ रहा हैं। लेकिन यहीं कर अगले वर्ष से 340 डॉलर और अधिक बढ़ जाएंगा। यहीं नहीं शहर में व्यवसायिक और औद्योगिक संपत्तियों पर 1.6 प्रतिशत और अधिक कर चुकाना होगा।
बिग टिकट आइटम्स
इस वर्ष पहली बार प्रस्तावित माईवे सेवाओं में वृद्धि की योजना तैयार की गई हैं, बजट में 57,000 कार्य घंटो को और जोड़ा गया हैं और इसके अतिरिक्त परिवहन सेवा में 52 नई जॉबस का भी प्रावधान रखा गया हैं। यहीं नहीं इस बार वर्ष 2023 में माईवे सेवाओं में बढ़ोत्तरी के लिए 7 मिलीयन डॉलर से बढ़ाकर 2019 मिलीयन डॉलर करने का विचार सुनिश्चित किया गया हैं। इसी श्रेणी में अगले वर्ष इसे बढ़ाकर 226 मिलीयन डॉलर कर दिया जाएंगा। वहीं परिवहन विभाग के विकास हेतु 144.2 मिलीयन डॉलर की योजना को प्रस्तावित किया गया हैं। सिटी रोड़ के बजट को 25 मिलीयन डॉलर से बढ़ाकर 79 मिलीयन डॉलर किया गया, वहीं 2024 में इसे 104 मिलीयन डॉलर किया जाएंगा।
मिसिसॉगा फायर के लिए भी सेवाओं में सुधार हेतु इसे 11 मिलीयन डॉलर को बढ़ाकर 140.6 मिलीयन डॉलर किया गया हैं। वहीं वर्तमान मेयर बोनी क्रोम्बी को भी अपने कार्य पर वापस लाने के लिए योजना बनाई गई हैं, ज्ञात हो कि इस समय बोनी क्रोम्बी ओंटेरियो लिबरल प्रमुख की दौड़ में भाग ले रही हैं।
Comments are closed.