बहुत तेजी से बढ़ रही हैं कैनेडा की जनसंख्या

Canada's population is increasing very fast

– अगले कुछ वर्षों में हो जाएंगी 63 मिलीयन
– 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या हुई तिगुनी

Canada's population is increasing very fast

टोरंटो। सांख्यिकी कैनेडा ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह माना कि जिस तेजी से देश की जनसंख्या बढ़ रही हैं उस अनुमान में वर्ष 2073 तक देश की जनसंख्या 63 मिलीयन तक पहुंच जाएंगी, जिसके अंतर्गत 85 वर्ष की आयु वालों की संख्या 3.3 मिलीयन तक होना सुनिश्चित किया गया हैं। एजेंसी का यह भी मानना है कि इस जनसंख्या का बढऩे का मूल कारण अधिक आयु के लोगों की दर का तेजी से बढऩा बताया जा रहा हैं, वैसे देश में जन्मदर अभी भी कमजोर हैं, लेकिन विदेशियों का कैनेडा आवास का विशेष आकर्षण और देश में तेजी से विकास करना गैर-कैनेडियनस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं।

आंकड़ों की मानें तो कैनेडा में विशेष रुप से मृत्यु दर बहुत अधिक कम हें और इसके लिए बुजुर्गों की मृत्यु दर में बहुत अधिक कमी बताई जा रही हैं। आम तौर पर जिस देश में जनसंख्या वृद्धि में नियंत्रण रहता हैं, वहां जन्मदर और मृत्यु दर में सामान्यता दिखाई देती हैं, लेकिन कैनेडा में जहां जन्म दर कम हैं तो मृत्यु दर माइनस में जा रही हैं, जिससे यह माना जा रहा हैं कि देश में यदि परिस्थितियां यूं ही बनी रही तो जल्द ही देश में मृत्यु दर को संतुलित करने के लिए कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी। जानकारों का यह भी मानना है कि देश में जनसंख्या के नियंत्रण हेतु कई अन्य उपायों को भी अपनाने पर जोर दिया जा रहा हैं।

साल 2023में कैनेडा की आबादी जिस रफ्तार से बढ़ी है कि उसके सामने दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। जनसंख्या वृद्धि का एक अन्य मुख्य कारण अस्थाई अप्रवासन हैं। आंकड़ों के मुताबिक, केवल वर्ष 2023 में ही कैनेडा में 12.7 लाख लोग अतिरिक्त जुड़े, जो पिछले वर्ष से 3.2 प्रतिशत अधिक हैं। ज्ञात हो कि 1957 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि होगी। वैसे कैनेडियन सरकार ने इस समस्या को तेजी से बढ़ता देख कई कारणों को नियंत्रित करने का विचार किया हैं, इसके अंतर्गत अस्थाई तौर पर देश में आने वाले शरणार्थियों पर रोक लगा दी गई हैं।

देश में आबादी में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि प्राकृतिक तरीके से हुई हैं, जिस कारण से यह माना जा रहा था कि जन्मदर और मृत्युदर में अधिक अंतर नहीं हैं, लेकिन पिछले वर्ष मृत्यु दर जहां माईनस में पहुंच गई तो जन्म दर को अपने स्थिर आंकड़े से हिल तक नहीं रही, इसका मुख्या कारण यह भी बताया जा रहा है कि सरकार का शरणार्थियों के प्रति कोमल रवैया, जिसके कारण किसी भी युद्ध ग्रसित देश के नागरिकों को कैनेडा में अस्थाई तौर पर रहने की अनुमति होगी। फिलहाल सरकार ने इस आदेश में कुछ संशोधन किए हैं, जिसके कारण यह भी माना जा रहा है कि आगामी दिनों मे ंदेश में और अधिक जनसंख्या में कमी को देखा जा सकता हैं।

You might also like
Leave A Reply