एलआरटी की सेवाओं में देरी यात्रियों का गुस्सा बढ़ाएगी

Delay in LRT services will increase the anger of passengers

– कंपनी द्वारा की गई ताजा घोषणा के अनुसार प्रतिदिन पीक आवरस के दौरान प्रति 10 मिनट तक की देरी, यात्रा को और कठिन बना सकती हैं

औटवा। औटवा की एलआरटी सर्विस ने पिछले सप्ताह की गई अपनी घोषणा में माना कि पीक आवरस के दौरान परिवहन सेवाओं में देरी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। गत सोमवार से इन यात्राओं में देरी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य में जाने में और अधिक विलंभ हो रहा हैं।

ओसी ट्रान्सपो ने भी माना कि यह समस्या आगामी 26 अगस्त तक बनी रह सकती हैं, जिसके अंतर्गत प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यहीं स्थिति बनी रहती हैं और यात्री ट्रेने लेट चलती रहती हैं। इसके अलावा सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे के मध्य भी प्रत्येक ट्रेन की देरी से सबसे अधिक लोकल यात्री परेशान हो रहे हैं, उन्हें अपने घर लौटने में कुछ विलंभ स्टेशन पर तो कुछ देरी घर पहुंचने के अन्य साधनों पर हो जाती हैं, इस कारण से अब यात्रियों का गुस्सा बढ़ रहा हैं, और इसे नियमित करने के लिए उचित उपाय किए जाएं।

Read Also : पहली बस यात्रा को जैस्पर के लिए रवाना किया गया : प्रीमियर डैनीयल स्मिथ

अंश शर्मा ने माना कि यदि परिवहन सेवाओं में इसी प्रकार से देरी बढ़ती रही तो इसका प्रभाव एलआरटी के आर्थिक संग्रहण पर भी पड़ेगा, क्योंकि इन सेवाओं का उपयोग करने वाले नियमित यात्री किसी दूसरे संसाधनों को खोजेंगे और एलआरटी सेवाओं को छोड़ देंगे, जिससे भविष्य में और अधिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

शर्मा ने यह भी बताया कि बात केवल प्रत्येक ट्रेन के 10 मिनट की देरी की नहीं, क्योंकि एक स्टेशन पर यात्री ट्रेन 10 मिनट की देरी से पहुंचती हैं तो इससे संबंधित बस निकल जाती हैं और यात्रियों को अगले 30 मिनट का इंतजार करना पड़ता हैं तभी उनके गंतव्य की दूसरी बस मिलती हैं।

Read Also : अफॉर्डेबल हाऊसींग परियोजनाओं के लिए ओंटेरियो में निवेश करेगी केंद्र सरकार

यात्री वंश शर्मा ने यह भी बताया कि इस प्रकार की सेवाओं से अधिकतर यात्री परेशान हैं और यदि यह सिलसिला अधिक समय तक चला तो अवश्य ही एलआरटी के कई यात्री इसकी सेवाओं को छोड़कर अन्य संसाधनों को चुनने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

You might also like

Comments are closed.