
Ontario News : ओंटेरियो। ओंटेरियो सरकार की नई घोषणा के अनुसार राज्य सरकार अपनी वर्तमान योजना के अनुसार अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मेडिकल स्कूलों में वर्ष 2026 से पूर्व प्रवेश नहीं दे सकता, सरकार की भावी योजनाओं में यह माना गया कि देश में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या के कारण यह निर्णय लिया हैं, जिसके अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र के पूर्ण होने पर सैकड़ों छात्रों के अपने-अपने देश लौट जाने के बाद ही नई नियुक्तियों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार देश में अस्थाई प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजनैतिक चुनौतियों का सामना कर रही कैनेडियन सरकार ने भी यह घोषणा की थी कि देश में वर्ष 2025 में विदेशी छात्रों की संख्या में और अधिक कटौती की जाएंगी। इसके बाद दूसरे देशों से यहां पढऩे आने वालों की संख्या इस साल के मुकाबले 10 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी। संबंधित संस्था ने मीडिया को बताया कि पढऩे की परमिट जारी करने की सीमा इस साल के लिए 4,85,000 के लक्ष्य से कम होकर 4,37,000 होगी। वर्ष 2025 के यह प्रतिबंध वर्ष 2026 तक होंगे, जिसके बाद ही इसे हटाने की योजना को तैयार किया गया हैं।
ओंटेरियो सरकार जून 2025 तक गैस टैक्स में करेगी और कटौती
ज्ञात हो कि गत दिनों कैनेडियन सरकार ने अस्थाई विदेशी मजदूरों और शरणार्थियों सहित दूसरे श्रेणियों में भी प्रतिबंधों की घोषणा की हैं। ओंटेरियो में बढ़ती मंहगाई, घर की बढ़ती कीमतों और स्वास्थ्य व परिवहन जैसे बुनियादी जरुरतों पर दबाव के लिए बाहर से आएं लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा हैं। जिसके लिए वर्तमान फोर्ड सरकार भी स्थानीय लोगों के दबाव में आकर यह निर्णय लेने के लिए मजबूर हो रही हैं कि, अभी फिलहाल ओंटेरियों के मेडिकल स्कूलों में विदेशी छात्रों के प्रवेश को दो वर्षों तक नियंत्रित किया जाएं, जिससे सुविधाओं की कमी का बोझ भी नहीं सहना पड़े और वर्तमान विदेशी छात्रों की शिक्षा सुचारु ढंग से पूरी हा सके और वे भविष्य में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति उचित प्रकार से कर सके।
कांटे की टक्कर के मध्य एनडीपी ने जीता ब्रिटीश कोलम्बिया चुनाव
जानकारों का मानना है कि इससे वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता हैं, जिसके लिए ओंटेरियन सरकार को तैयार रहना चाहिए। राज्य सरकार के वर्तमान आंकड़ों में यह भी बताया गया कि कैनेडियन सरकार के पिछले फैसलों का फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा हैं। इस साल जनवरी से जून के बीच जारी किए गए स्टडी परमिटों की संख्या 2023 के लिए 2,38,640 से बढ़कर 2,46,580 तक हो गई हैं। पहले इस योजना का कैनेडियन शिक्षण संस्थाओं ने स्वयं ही गहरा विरोध किया था, लेकिन अब परिस्थितियों को समझते हुए इसे लागू करने के अलावा और कोई उपाय शेष नहीं रहा हैं।
Comments are closed.