
IMD ALERT : उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भी सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड़ ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। ठंड़ से बचाव के लिए जरूरतमंद लोग रैन बसेरा में रात गुजार रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चलाते समय लोगों को खासा दिक्कत हो रही है।
ठंड के सितम के बीच अब मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है जिसके कारण अगले कुछ दिनों बाद यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, IMD के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह या देर रात के समय मध्यम और छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से फिलहाल घने कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
राजस्थान में तापमान में काफी गिरावट आई है। 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सीकर और झुंझुनू में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग की ओर से इस सीजन में पहली बार शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फतेहपुर (सीकर) समेत कई शहरों में तापमान शून्य या उससे भी नीचे जा सकता है। सीकर के पास फतेहपुर में मंगलवार को भी पारा शून्य से नीचे चला गया। सीकर और चूरू के आसपास के इलाकों में भी बर्फ जम गई। भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, करौली, चूरू, श्रीगंगानगर और जालौर में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। माउंट आबू के मैदानी इलाकों में घास पर ओस जम गई और तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया।
पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश की अगर हम बात करें तो यहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हिमाचल के कुल्लू में लोगों की परेशानी बढ़ा रह है। ठंड़ से लोग बीमार पड़ रहे बीमार रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे तापमान पहुंच गया है। श्रीनगर में कई जगहों पर बर्फ की परत जमी दिखी।
महाराष्ट्र के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर एकल अंक तक पहुंच गया है। पुणे के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पुणे और नासिक जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जलगांव में पारा गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 10 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नासिक जिले के मालेगांव में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी मुंबई में सांताक्रूज़ वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि कोलाबा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा डल झील सहित कई जलाशयों के किनारों पर बर्फ जम गई है। शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन में ठंड के कारण बर्फ जम गई है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
Congo Fimi River : यात्रियों से भरी नौका पलटी, 25 की मौत
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने 26 दिसंबर तक मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने तथा 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान है।
Comments are closed.