Ontario elections : ओंटेरियो। ओंटेरियो चुनाव की सरगर्मियां इस समय चरम पर हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा हैं, इसी श्रेणी में लिबरल प्रमुख बोनी क्रोम्बी ने प्रीमियर डग फोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो अमीर घर से संबंध रखते हैं और आपको गरीबों की मूल आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी नहीं हैं। इसलिए आप उनके बारे में उचित योजनाएं बना ही नहीं पाते।
लिबरल प्रमुख बोनी क्रोम्बी भी अपनी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं दोपहर में वह अपनी स्वास्थ्य संबंधी घोषणाओं के साथ पूरे शहर में घूमी और कई व्यापारिक संगठनों का भ्रमण किया। सोमवार को आयोजित चुनावी डिबेट में प्रीमियर डग फोर्ड ने बहुत ही संतुलित प्रकार से स्वयं को बचाते हुए इसमें प्रतिभागिता से मना कर दिया, इससे पूर्व शुक्रवार को आयोजित डिबेट में भी उन्होंने भाग नहीं लिया, जानकारों का मानना है कि वह सभी पहलुओं पर चर्चा का विषय देखकर ही अपना पक्ष रखेंगे।
Read Also : ब्लैक हिस्ट्री मंथ ईवेंट का आयोजन
वहीं दूसरी ओर डग फोर्ड के प्रचार अभियानों में अधिक लंबे संबोधन नहीं होने के कारण बोनी क्रोम्बी और अन्य विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार उन पर चुनाव के नतीजों से घबराने का आरोप लगा रहे हैं। उनका मानना है कि डग फोर्ड इस समय चुनाव में अपनी गिरती ख्याति देखकर परेशान हो रहे हैं, इस कारण से उन्होंने वर्तमान डिबेटों में भी भाग नहीं लेना ही उचित समझा। चुनावी दिग्गजों का मानना है कि इस समय यदि कोई भी डग फोर्ड को कड़ी चुनौती दे सकता हैं वह हैं बोनी क्रोम्बी यदि वह अपनी योजनाओं को उचित प्रकार से जनता के सामने रखे तो अवश्य ही जीत सकती हैं।
Read Also : मिसिसॉगा सीट से क्रोम्बी को मिल सकती हैं कांटे की टक्कर
बोनी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता पिछले सात वर्षों से डग फोर्ड की अनैतिक नीतियों को झेल रही हैं और अब उन्हें समझ आ गया हैं कि डग फोर्ड केवल अपनी इच्छा के अनुसार ही योजनाओं को कार्यन्वित करते हैं, इसके लिए वे जनता पर पडऩे वाले उनके प्रभावों के बारे में कुछ भी विचार नहीं करते, इस कारण से वह जनता के बीच इतने अधिक प्रख्यात नहीं रहें, अब जनता एक बार फिर से बदलाव के मूड़ में हैं और इस बार वे लिबरल को अवश्य मौका देंगे।
क्रोम्बी ने एनडीपी नेता स्टाइल्स को भी घेरा :
बोनी क्रोम्बी ने अपने दूसरे प्रतिद्वंदी एनडीपी ओंटेरियो प्रमुख स्टाइल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीपी नहीं चाहती कि राज्य में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं हो, इसके लिए वे समय-समय पर अपने कारण प्रस्तुत करती रही हैं और लोगों को स्वास्थ्य कल्याण योजनाओं से दूर करने के लिए प्रयास करती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीपी केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही हैं और वास्तव में ओंटेरियो का विकास केवल लिबरल पार्टी द्वारा ही संभव हो सकता हैं। इस बार की डिबेट में जहां स्वास्थ्य कल्याण, शिक्षा और सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय थे, वहीं अमेरिकी टैरिफ के नियंत्रण पर आगामी योजनाएं भी जनता को प्रभावित करने के लिए लागू करने पर विचार रखा गया।