मिस्र में 683 मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों को सजा-ए-मौत

बीते साल अगस्त में पुलिस और मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ था। अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि मार्च महीने में इसी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पा रहे 529 लोगों में से 492 की सजा मौत में बदल दी थी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने मिस्र में बड़े पैमाने दी जा रही मौत की सजा की कड़ी निंदा की है।
क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड?
– मुस्लिम ब्रदरहुड को हाल ही में एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। सभी पर एक पुलिस अधिकारी समेत दो अन्य पुलिसवालों की हत्या और पुलिस थाने पर हमले को लेकर मुकदमा चल रहा था।
– 150 से अधिक संदिग्धों पर मुकदमा चलाया गया। बाकी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कोर्ट ने इनमें से 16 लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
– इन अभियुक्तों को अगस्त महीने में पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद हिरासत में लिया गया था। इस हिंसा के दौरान 100 लोगों की जानें चली गई थीं।
– संगठन के सदस्यों ने अगस्त महीने में ही दो शिविरों में जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके अलवा दक्षिणी मिस्र में सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था।
Comments are closed.